लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में एमसीडी उपचुनाव में 50 प्रतिशत से अधिक मतदान

By भाषा | Updated: February 28, 2021 23:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 फरवरी दिल्ली के पांच नगर निगम वार्ड के उपचुनाव के लिए रविवार को 50 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। कल्याणपुरी में सबसे अधिक जबकि शालीमार बाग (उत्तर) में सबसे कम वोट पड़े। चुनाव अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

चौहान बांगर और कल्याणपुरी में इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीनों को बदले जाने के अलावा मतदान सुचारू रूप से संपन्न हो गया। कोई भी कोविड-19 संक्रमित मरीज वोट डालने नहीं पहुंचा। शालीमार बाग (उत्तर) में ऐसे 10 और कल्याणपुरी में दो मतदाता थे।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार कल्याणपुरी में 59.19 फीसद, त्रिलोकपुरी में 55.95 फीसद, चौहान बांगर में 55.60 फीसद, रोहिणी-सी में 44.58 फीसद, शालीमार बाग (उत्तर) वार्ड में 43.23 फीसद मतदान हुआ।

इन पांचों वार्डों में 50.86 फीसद मतदान हुआ। मतदान के बाद मुख्य प्रतिद्वंद्वियों --आप, भाजपा और कांग्रेस ने जीत का दावा किया।

वरिष्ठ आप नेता दुर्गेश पाठक ने कहा कि वह मतदान केद्रों पर गये और उन्हें आप के सभी सीटें जीतने का विश्वास है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने भी ऐसा ही विश्वास व्यक्त किया। दिल्ली कांग्रेस ने भी ऐसी ही उम्मीद व्यक्त की।

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) के तहत दो वार्ड और पूर्वी दिल्ली नगर निगम के तीन वार्ड के उपचुनाव में करीब 2.42 लाख मतदाता हैं। दिल्ली के शालीमार बाग (उत्तर), रोहिणी-सी, त्रिलोकपुरी, कल्याणपुरी और चौहान बांगर वार्ड में उपचुनाव हो रहे हैं।

चुनाव निकाय ने बताया कि शालीमार बाग (उत्तर) महिलाओं के लिए आरक्षित है, जबकि त्रिलोकपुरी और कल्याणपुरी एससी श्रेणी के लिए आरक्षित हैं।

इन उपचुनाव को 2022 की शुरुआत में सभी 272 एमसीडी वार्ड में होने वाले चुनाव से पहले सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि उपचुनाव के परिणाम तीन मार्च को घोषित होंगे। मतदान के लिए 327 केंद्र बनाए गए थे और 26 उम्मीदवार मैदान में थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो