लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में डीडीसी चुनाव के चौथे चरण में 50 फीसदी से अधिक मतदान

By भाषा | Updated: December 7, 2020 23:42 IST

Open in App

जम्मू, सात दिसंबर जम्मू कश्मीर में जिला विकास परिषद के चौथे चरण के चुनाव में सोमवार को 50 फीसदीी से अधिक मतदान हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जम्मू क्षेत्र के पुंछ जिले में सर्वाधिक 75.42 फीसदी मतदान हुआ। कश्मीर घाटी में सर्वाधिक 56.28 फीसदी वोट गांदरबल जिले में पड़े।

जम्मू कश्मीर राज्य निर्वाचन आयुक्त के के शर्मा ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि चौथे चरण का मतदान सफलापूर्वक संपन्न हो गया और 50.08 फीसदी मत पड़े।

उन्होंने कहा कि कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है तथा मतदान शांतपूर्ण रहा।

चौथे चरण में जम्मू और कश्मीर के संभागों के 17-17 निर्वाचन क्षेत्रों में वोट डाले गये। इस चरण में 249 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। कुल निर्वाचन क्षेत्र 280 हैं।

पिछले तीन चरणों में क्रमश: 51.76, 48.62 और 50.53 फीसदी मतदान हुआ था।

शर्मा के अनुसार चौथे चरण में जम्मू संभाग में औसत 69.31 और कश्मीर संभाग में 31.95 फीसदी मतदान हुआ।

इस चरण में कुल 7,17,322 मतदाता थे, जिनमें से 3,76,797 पुरुष और 3,40,525 महिलाएं थीं।

डीडीसी के साथ ही सरपंच और पंच की रिक्त सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिये भी मतदान हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र