लाइव न्यूज़ :

बीते सात दिनों में सामने आए कोविड-19 के कुल मामलों में से 50 प्रतिशत से ज्यादा केरल से

By भाषा | Updated: August 10, 2021 18:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अगस्त केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि देश में बीते सात दिनों में सामने आए कोविड-19 के कुल मामलों में से आधे से ज्यादा केरल में मिले हैं।

महामारी पर एक संयुक्त मीडिया ब्रीफिंग के दौरान एक अधिकारी ने कहा कि बीते दो हफ्तों में देश के नौ राज्यों के 37 जिलों में कोविड-19 के दैनिक नए मामलों की संख्या बढ़ रही है। इनमें केरल के 11 जिले और तमिलनाडु के सात जिले भी शामिल हैं।

अधिकारी ने कहा कि देश भर में 11 राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों के 44 जिलों में साप्ताहिक संक्रमण दर 10 प्रतिशत से ज्यादा है। उन्होंने कहा कि भारत में बीते सात दिनों में सामने आए कोविड-19 संक्रमण के कुल मामलों में से 51.51 प्रतिशत केरल में दर्ज किए गए।

केंद्र सरकार के मुताबिक पांच राज्यों- हिमाचल प्रदेश, पंजाब, गुजरात, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश- में कोविड-19 के प्रसार को बताने वाली प्रजनन संख्या (आर-नंबर) एक से ज्यादा है। उसने कहा कि कुछ राज्यों में प्रजनन संख्या का बढ़ना चिंता का विषय है, यद्यपि देश में कोविड-19 के मामलों में स्थिरता आई है, महामारी नियंत्रण उपायों को लागू करने के महत्वपूर्ण कारण हैं।

सरकार ने कहा कि नौ अगस्त तक सार्स-सीओवी-2 वायरस का डेल्टा प्लस स्वरूप भारत में 86 नमूनों में पाया गया है, जिसमें से महाराष्ट्र में 34 नमूने शामिल हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार को अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, भारत में 147 दिन बाद एक दिन में कोविड-19 के सबसे कम 28,204 नए मामले सामने आए हैं। देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,19,98,158 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मामलों की संख्या 139 दिन बाद सबसे कम 3,88,508 हुई।

इसके मुताबिक देश में संक्रमण से 373 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,28,682 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल