लाइव न्यूज़ :

भारत में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 48 करोड़ से अधिक खुराक दी गई

By भाषा | Updated: August 3, 2021 22:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अगस्त देश में मंगलवार को कोविड-19 रोधी टीके की 51.51 लाख खुराक दी गई जिसके बाद दी गई कुल खुराक की संख्या 48 करोड़ से अधिक हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

शाम सात बजे की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश में आज टीके की 22 लाख से अधिक खुराक दी गई। मंत्रालय ने कहा कि 18-44 आयु वर्ग के 29,43,889 लोगों को टीके की पहली खुराक दी गई और इस वर्ग के 3,87,076 लोगों को दूसरी खुराक दी गई।

मंत्रालय ने कहा कि टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरुआत के बाद से इस आयु वर्ग में 37 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 16,34,85,422 लोगों को टीके की पहली खुराक और कुल 98,23,204 लोगों को दूसरी खुराक दी गई है। मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में 18-44 आयु वर्ग के लोगों को टीके की एक करोड़ से ज्यादा खुराक दी गई है।

मंत्रालय ने कहा कि आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, केरल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में 18-44 आयु वर्ग के 10 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी जा चुकी है।

टीकाकरण अभियान के 200वें दिन, टीके की कुल 51,51,891 खुराक दी गई। मंत्रालय ने कहा कि 40,41,132 लाभार्थियों को पहली खुराक और 11,10,759 लाभार्थियों को दूसरी खुराक दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए