लाइव न्यूज़ :

भारत में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 46 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी: केंद्र सरकार

By भाषा | Updated: July 30, 2021 21:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जुलाई देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 46 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को यह जानकारी दी गई। शाम सात बजे की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को टीके की 44,38,901 खुराक दी गई।

मंत्रालय ने कहा कि 18-44 आयु वर्ग के लोगों में शुक्रवार को 20,96,446 लोगों को टीके की पहली खुराक दी गई जबकि 3,41,500 लोगों ने दूसरी खुराक ली। टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरुआत से लेकर अब तक, सभी राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों में 18-44 आयु वर्ग के कुल 15,17,27,430 लोगों को टीके की पहली खुराक दी गई है और 80,31,011 लोगों को दूसरी खुराक दी गई है।

मंत्रालय ने कहा कि पांच राज्यों- मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में 18-44 आयु वर्ग के एक करोड़ से ज्यादा लोगों को टीके की खुराक दी जा चुकी है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, केरल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में 18-44 आयु वर्ग के कुल 10 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को टीका दिया जा चुका है।

टीकाकरण के 196वें दिन कुल 44,38,901 खुराक दी गई। मंत्रालय ने कहा कि शाम सात बजे तक की अंतरिम रिपोर्ट के अनुसार, 28,53,700 लाभार्थियों को पहली खुराक दी गई और 15,85,201 लाभार्थियों को दूसरी खुराक दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos