लाइव न्यूज़ :

भारत में अब तक 44 करोड़ से अधिक टीके की खुराक दी गई: स्वास्थ्य मंत्रालय

By भाषा | Updated: July 26, 2021 22:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जुलाई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि देश में अब तक दी गई कोविड-19 टीके की कुल खुराकों की संख्या 44 करोड़ को पार कर गई है।

मंत्रालय ने कहा कि एक अन्य महत्वपूर्ण उपलब्धि में, महाराष्ट्र सोमवार को एक करोड़ से अधिक लोगों को कोविड-19 टीका की दोनों खुराक देने वाला पहला राज्य बन गया।

मंत्रालय ने कहा कि शाम सात बजे की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को टीके की 57,48,692 खुराक दी गई।

उसने कहा कि 18-44 वर्ष आयु वर्ग में सोमवार को 7,20,900 टीके पहली खुराक के रूप में और 3,49,496 टीके दूसरी खुराक के रूप में लगाए गए।

टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत के बाद से देश भर में 18-44 वर्ष आयु वर्ग के कुल 14,19,55,995 लोगों को उनकी पहली खुराक और 65,72,678 लोगों को दूसरी खुराक मिल चुकी है।

गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश ने 18-44 वर्ष आयु वर्ग में कोविड-19 टीके की एक करोड़ से अधिक खुराक दी है।

मंत्रालय ने कहा कि आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, केरल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल ने 18-44 वर्ष आयु वर्ग के 10 लाख से अधिक लाभार्थियों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह