लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में डीडीसी चुनाव के तीसरे चरण में दोपहर एक बजे तक 43 प्रतिशत से अधिक मतदान

By भाषा | Updated: December 4, 2020 17:06 IST

Open in App

जम्मू, चार दिसंबर, जम्मू कश्मीर में शुक्रवार को जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव के तीसरे चरण में दोपहर एक बजे तक 43 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सर्वाधिक मतदान पुंछ जिले में हुआ है, जो 83.07 प्रतिशत दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम मतदान, 9.31 प्रतिशत, पुलवामा में हुआ है।

राज्य निर्वाचन आयुक्त (एसईसी) कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक केंद्र शासित प्रदेश में कश्मीर संभाग के कुलगाम जिले में 58.76 प्रतिशत मतदान हुआ है, जो कि क्षेत्र में सर्वाधिक है।

एसईसी कार्यालय ने कहा कि डीडीसी चुनाव के तीसरे चरण में दोपहर एक बजे तक 43.03 प्रतिशत मतदान हुआ है।

आठ चरणों में डीडीसी चुनाव 28 नवंबर को शुरू हुआ था और यह पंचायत उप-चुनावों के साथ कराया जा रहा है।

जम्मू क्षेत्र में, दोपहर एक बजे तक पुंछ में 83.07 प्रतिशत, राजौरी में 64.48, रियासी में 62.37, सांबा में 60.21, रामबन में 58.10, किश्तवाड़ में 57.26, जम्मू में 57.96, कठुआ में 53.60 और डोडा में 50.49 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

आंकड़ों के मुताबिक कश्मीर संभाग में कुलगाम में 58.76, बांदीपुरा में 51.96, बडगाम में 45.25, कुपवाड़ा में 29.87, बारामुला में 28, गंदेरबल में 19.15, शोपियां में 18.15, अनंतनाग में 13.11 और पुलवामा में 9.31 प्रतिशत मतदान हुआ है।

दोपहर एक बजे तक कश्मीर संभाग में कुल 25 प्रतिशत, जबकि जम्मू संभाग में 60.52 प्रतिशत मतदान हुआ।

डीडीसी चुनाव के तीसरे चरण में 33 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान कराया जा रहा है। इनमें कश्मीर संभाग में 16 और जम्मू संभाग में 17 निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि मतदान पंच एवं सरपंच के रिक्त पड़े पदों के लिए भी कराए जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह