भारत में कोविड टीके की 42.75 करोड़ से अधिक खुराकें दी गई: स्वास्थ्य मंत्रालय

By भाषा | Updated: July 23, 2021 22:06 IST2021-07-23T22:06:02+5:302021-07-23T22:06:02+5:30

More than 42.75 crore doses of Kovid vaccine have been given in India: Health Ministry | भारत में कोविड टीके की 42.75 करोड़ से अधिक खुराकें दी गई: स्वास्थ्य मंत्रालय

भारत में कोविड टीके की 42.75 करोड़ से अधिक खुराकें दी गई: स्वास्थ्य मंत्रालय

नयी दिल्ली, 23 जुलाई देश में कोविड-19 टीके की अब तक 42.75 करोड़ से अधिक खुराकें दी गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

शाम सात बजे की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को टीके की लगभग 38,87,028 खुराक दी गई है।

मंत्रालय ने कहा कि टीके की 18,09,954 खुराक पहली खुराक के रूप में दी गई और टीके की 1,92,363 खुराक शुक्रवार को 18-44 वर्ष आयु वर्ग में दूसरी खुराक के रूप में दी गई। टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत के बाद से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 18-44 वर्ष आयु वर्ग के 13,52,21,119 व्यक्तियों ने अपनी पहली खुराक प्राप्त की है और कुल 57,54,908 ने अपनी दूसरी खुराक प्राप्त की है।

मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में 18-44 वर्ष आयु वर्ग में कोविड-19 टीके की एक करोड़ से अधिक खुराक दी गई है।

मंत्रालय ने कहा कि आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, केरल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में कोविड टीके की पहली खुराक के लिए 18-44 वर्ष आयु वर्ग के 10 लाख से अधिक लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: More than 42.75 crore doses of Kovid vaccine have been given in India: Health Ministry

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे