लाइव न्यूज़ :

राज्यों को अब तक 41.99 करोड़ से अधिक कोविड रोधी टीके उपलब्ध कराए गए : केंद्र

By भाषा | Updated: July 18, 2021 13:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 जुलाई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों को अब तक 41.99 करोड़ से अधिक कोविड रोधी टीके उपलब्ध कराए गए हैं और उनके तथा निजी अस्पतालों के पास अभी 2.56 करोड़ से अधिक टीके उपलब्ध हैं।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 15,75,140 टीके और भेजने की प्रक्रिया चल रही है।

इसने कहा कि अभी तक सभी स्रोतों से राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों को 41,99,68,590 टीके उपलब्ध कराए गए हैं।

मंत्रालय ने बताया कि रविवार को सुबह आठ बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, इनमें से बर्बाद हो चुके टीकों समेत कुल 39,42,97,344 टीकों की खपत हो चुकी है।

इसने कहा कि राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों के पास अभी 2,56,71,246 टीके उपलब्ध हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय कहा कि देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत भारत सरकार राज्यों तथा केंद्रशसित प्रदेशों को टीके उपलब्ध कराकर उन्हें समर्थन दे रही है। टीकाकरण अभियान के नए चरण में केंद्र सरकार राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों को देश में टीका निर्माताओं से खरीदे जा रहे 75 प्रतिशत टीके नि:शुल्क उपलब्ध कराएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह