लाइव न्यूज़ :

राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड-19 रोधी टीके की 41.69 करोड़ से अधिक खुराक दी गयी: केंद्र

By भाषा | Updated: July 17, 2021 15:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जुलाई केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 41.69 करोड़ से अधिक खुराक प्रदान की जा चुकी हैं और राज्यों के पास तथा निजी अस्पतालों में 2.74 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध हैं।

मंत्रालय ने एक वक्तव्य में कहा कि टीके की 18,16,140 और खुराकों की आपूर्ति की जा रही है। वक्तव्य के मुताबिक सभी स्रोतों के माध्यम से अब तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 41,69,24,550 खुराक प्रदान की जा चुकी हैं और आगे 18,16,140 खुराकों की आपूर्ति करने की प्रक्रिया चल रही है। शनिवार सुबह आठ बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, बर्बाद हो चुकी खुराकों समेत कुल 38,94,87,442 खुराक की खपत हुई है।

मंत्रालय ने कहा कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों तथा निजी अस्पतालों के पास अब भी 2,74,37,108 खुराकें उपलब्ध हैं। देश में कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम का नया चरण 21 जून को शुरू हुआ था और इसके तहत केंद्र सरकार की ओर से सभी वयस्कों का निशुल्क टीकाकरण किया जा रहा है। इससे पहले 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए ही टीके मुफ्त थे।

मंत्रालय ने कहा कि देशव्यापी टीकाकरण अभियान के नये चरण में केंद्र सरकार देश में टीका निर्माताओं द्वारा तैयार किए जा रहे 75 प्रतिशत टीकों की खरीद कर राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को इनकी निशुल्क आपूर्ति कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू