लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक महीने में 400 से अधिक स्कूली बच्चे कोरोना वायरस से संक्रमित हुए

By भाषा | Updated: October 29, 2021 22:24 IST

Open in App

धर्मशाला, 29 अक्टूबर हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पिछले एक महीने में 400 से अधिक स्कूली विद्यार्थी और करीब 50 अध्यापक कोविड-19 से संक्रमित हुए हैं।

जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 46 और विद्यार्थियों के कोविड-19 संक्रमित पाये जाने के बाद संक्रमित छात्र-छात्राएं बृहस्पतिवार के 362 से बढ़कर शुक्रवार को 408 हो गयीं।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमित अध्यापक 49 थे तथा कुछ और जांच नतीजों का इंतजार है।

डॉ. गुप्ता ने बताया कि 27 सितंबर से कांगड़ा के विद्यालयों में संक्रमण को लेकर जांच शुरू की गयी है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम (संक्रमित) विद्यार्थियों एवं अध्यापकों की बढ़ती संख्या से चिंतिंत हैं। यह हमारे लिए बड़ी चिंता है।’’

उन्होंने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘ हमने कांगड़ा जिले के 161 विद्यालयों में जांच करायीं। उसके चलते हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग ने दिवाली की छुट्टियां बढ़ा दी है और एक सप्ताह के लिए सारे विद्यालयों को बंद करने का फैसला किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र