लाइव न्यूज़ :

विषम मौसम के कारण देश में जून से अगस्त के बीच 400 से अधिक लोगों की मौत

By भाषा | Updated: October 1, 2021 15:57 IST

Open in App

मुंबई, एक अक्टूबर दक्षिण पश्चिम मॉनसून के कारण विषम मौसम की घटनाओं में पिछले तीन महीने में देश भर में कम से कम 435 लोगों की मौत हो गयी । भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जुटाये गये आंकड़ों में यह जानकारी दी गयी है।

आंकड़ों के अनुसार इनमें आकाशीय बिजली गिरने से जान गंवाने वाले 240 लोग शामिल हैं। यह संख्या कुल हताहतों का 50 फीसदी से अधिक है ।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले तीन माह (जून से अगस्त) में देशभर में विषम मौसमी घटनाओं में हुई मौतों में से एक तिहाई मौत महाराष्ट्र में हुई।

इसमें कहा गया है कि तीन महीने में खराब मौसम की वजह से जून में 109 लोगों की, जुलाई में 301 लोगों की जबकि अगस्त में कुल 25 लोगों की मौत हुयी है।

मॉनसून के दौरान खराब मौसम में आकाशीय बिजली गिरना, भारी बारिश (बाढ़ का कारण) तथा अन्य घटनायें शामिल हैं ।

महाराष्ट्र में इससे पहले अधिकारियों ने कहा था कि इस साल जुलाई में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के कारण आयी बाढ़ एवं भूस्खलन की घटनाओं में कम से कम 213 लोगों की मौत हो चुकी है।.

प्रदेश के कोंकण क्षेत्र के अलावा कोल्हापुर और सांगली जिले में बड़े पैमाने पर क्षति हुई।

मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि सितंबर महीने में होने वाली मौत के आंकड़ों को एकत्र किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर