लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके 40 से ज्यादा मुस्लिम रोगियों ने प्लाज्मा देने की पेशकश की

By भाषा | Updated: April 23, 2020 22:44 IST

केंद्र सरकार ने हाल ही में गुजरात के स्वास्थ्य अधिकारियों को प्लाज्मा चढ़ाने की थेरेपी का प्रायोगिक आधार पर उपयोग करने की अनुमति दी थी, जिसका उद्देश्य गंभीर रोगियों की प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाना है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त हो चुके 40 से अधिक मुस्लिम रोगियों ने दूसरे मरीजों के उपचार के लिए अपना रक्त प्लाज्मा दान करने के लिए सहमति जताई है।इन रोगियों को वड़ोदरा के एक अस्पताल से बृहस्पतिवार को छुट्टी दी गयी है।

कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त हो चुके 40 से अधिक मुस्लिम रोगियों ने दूसरे मरीजों के उपचार के लिए अपना रक्त प्लाज्मा दान करने के लिए सहमति जताई है। इन रोगियों को वड़ोदरा के एक अस्पताल से बृहस्पतिवार को छुट्टी दी गयी है।

केंद्र सरकार ने हाल ही में गुजरात के स्वास्थ्य अधिकारियों को प्लाज्मा चढ़ाने की थेरेपी का प्रायोगिक आधार पर उपयोग करने की अनुमति दी थी, जिसका उद्देश्य गंभीर रोगियों की प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाना है।

स्वस्थ हो चुके रोगियों के प्लाज्मा में एंटीबॉडी होते हैं जो अन्य रोगियों में चढ़ाने पर संक्रमण से लड़ने में मदद कर सकते हैं।

मुस्लिम समुदाय के नेता जुबेर गोपलानी ने कहा कि बृहस्पतिवार को वड़ोदरा के कोविड देखभाल केंद्र से 44 मुस्लिम रोगियों को छुट्टी दे दी गयी। दो दिन में उनकी जांच के नमूने दो बार संक्रमण मुक्त मिले। इनमें से किसी को भी बीमारी के लक्षण नहीं थे और ये गंभीर स्थिति में नहीं थे, इसलिए उन्हें अजवा रोड पर इब्राहिम बवानी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के छात्रावास परिसर में बनाये गये कोविड केंद्र में रखा गया था।

गोपलानी ने कहा, ‘‘गहन देखभाल और अधिकारियों द्वारा दिये गये अच्छे भोजन से वे अंतत: स्वस्थ हो गये।’’ कोविड देखभाल केंद्र से छुट्टी मिलते समय इनमें से 40 से अधिक ने कहा कि वे प्लाज्मा देने को तैयार हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियागुजरातलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है