लाइव न्यूज़ :

देशभर के 733 जिलों के 38 लाख से अधिक छात्र राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण में भाग लेंगे

By भाषा | Updated: November 10, 2021 17:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 नवंबर देशभर में 733 जिलों के 1.23 लाख स्कूलों के 38 लाख से अधिक छात्र शुक्रवार को राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (एनएएस) में भाग लेंगे। शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

हर तीन साल में आयोजित होने वाले इस सर्वेक्षण में छात्रों द्वारा तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा के स्तर पर विकसित दक्षताओं का आकलन किया जाता है। एनएएस पिछली बार वर्ष 2017 में आयोजित किया गया था और इसे 2020 में होना था। हालांकि, कोविड-19 महामारी के कारण सर्वेक्षण को इस साल तक के लिए स्थगित कर दिया गया था।

मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, '' उम्मीद है कि 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 733 जिलों में लगभग 1.23 लाख स्कूल के 38 लाख से अधिक छात्र सर्वेक्षण में शामिल रहेंगे। एनएएस तीसरी और पांचवी कक्षा के लिए भाषा, गणित और ईवीएस में आयोजित किया जाएगा जबकि आठवीं कक्षा के लिए भाषा, गणित, विज्ञान व सामाजिक विज्ञान तथा 10वीं कक्षा के लिए भाषा, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और अंग्रेजी में आयोजित किया जाएगा।''

अधिकारी ने कहा कि ये परीक्षण 22 भाषाओं में आयोजित किये जाएंगे, जिनमें असमी, बंगाली, अंग्रेजी गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, मिजो, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, उर्दू, बोडो, गारो, खासी, कोंकणी, नेपाली, भूटिया और लेप्चा शामिल हैं।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सर्वेक्षण के लिए राष्ट्रीय संचालन समिति का गठन किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू