लाइव न्यूज़ :

विशेष अभियान ‘टीका उत्सव’ के दूसरे दिन कोविड-19 टीके की 37 लाख से अधिक खुराक दी गई

By भाषा | Updated: April 12, 2021 23:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि टीकाकरण अभियान 'टीका उत्सव' के दूसरे दिन सोमवार को कोविड-19 टीके की 37 लाख से अधिक खुराक दी गईं, जिससे देश में अभी तक दी गई टीके की कुल खुराकों की संख्या बढ़कर 10,82,92,423 हो गई।

मंत्रालय ने कहा कि देश भर में सरकारी और निजी क्षेत्र में कई कार्यस्थल टीकाकरण केंद्र चालू हो गए हैं।

उसने कहा, ‘‘टीका उत्सव के दूसरे दिन, आज रात 8 बजे तक टीके की 37 लाख से अधिक खुराक दी गईं। किसी भी दिन औसतन 45,000 कोविड टीकाकरण केंद्र (सीवीसी) क्रियाशील होते हैं। आज, 71,000 सीवीसी परिचालन में थे जिसमें औसत 26,000 की वृद्धि होने का संकेत है।’’

अंतरिम आंकड़ों के अनुसार, देश में दी गई कोविड-19 टीके की खुराकों की कुल संख्या 10,82,92,423 है।

इसमें पहली खुराक लेने वाले 90,32,665 स्वास्थ्यकर्मी (एचसीडब्ल्यू) और दूसरी खुराक लेने वाले 55,56,375 एचसीडब्ल्यू शामिल हैं। साथ ही इसमें अग्रिम मोर्चे पर लगे 1,00,68,531 कर्मी भी शामिल हैं जिन्होंने पहली खुराक ली है।

इसके अलावा, 3,41,01,749 और 7,55,197 ऐसे लोग शामिल हैं जिनकी उम्र 45 से लेकर 59 वर्ष के बीच है और उन्होंने क्रमशः 1 और 2 खुराक ले ली है, जबकि 60 वर्ष से अधिक आयु के 4,16,45,168 और 22,41,173 व्यक्तियों ने क्रमशः पहली और दूसरी खुराक ली है।

मंत्रालय ने कहा अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘देशभर में कोविड-19 टीकाकरण के 87वें दिन सोमवार रात 8 बजे तक टीके की कुल 37,63,858 खुराक दी गईं। इनमें से 32,60,713 लाभार्थियों को पहली खुराक और 5,03,145 लाभार्थियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग