देश में कोविड-19 टीके की 35 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी है : स्वास्थ्य मंत्रालय

By भाषा | Updated: July 3, 2021 22:30 IST2021-07-03T22:30:30+5:302021-07-03T22:30:30+5:30

More than 35 crore doses of Kovid-19 vaccine have been given in the country: Health Ministry | देश में कोविड-19 टीके की 35 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी है : स्वास्थ्य मंत्रालय

देश में कोविड-19 टीके की 35 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी है : स्वास्थ्य मंत्रालय

नयी दिल्ली, तीन जुलाई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि देश में कोविड-19 रोधी टीके की 35 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी है।

देश में सार्वभौमिक टीकाकरण के नए चरण की शुरुआत 21 जून को हुई। शाम सात बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को देश में 57.36 लाख से अधिक खुराकें दी गयी।

मंत्रालय ने कहा कि शनिवार को 18-44 आयु समूह में 28,33,691 लोगों को पहली खुराक और 3,29,889 लोगों को दूसरी खुराक दी गयी। सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में इस उम्र समूह के कुल 99,434,862 लोगों ने पहली खुराक और 27,12,794 ने दूसरी खुराक ली है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, बिहार, गुजरात, कर्नाटक और महाराष्ट्र ने 18-44 आयु वर्ग में कोविड-19 टीके की 50 लाख से अधिक लोगों को पहली खुराक दी है।

मंत्रालय ने बताया कि इसके अलावा, आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, केरल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल ने 18-44 वर्ष की श्रेणी के 10 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: More than 35 crore doses of Kovid-19 vaccine have been given in the country: Health Ministry

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे