लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में मंगलवार शाम छह बजे तक 33,000 से ज्यादा लोगों को लगाए गए टीके

By भाषा | Updated: March 24, 2021 00:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 मार्च राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार शाम छह बजे तक 33,000 से ज्यादा लोगों को कोविड-19 के टीके लगाए गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि शहर में टीकाकरण केंद्र सोमवार सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक संचालित हो रहे हैं। यहां शाम छह बजे तक 45-59 आयु वर्ग के 3,079 लाभार्थियों को कोविड-19 के टीके लगे हैं। 15,639 वरिष्ठ नागरिकों को टीके की खुराक दी गई है।

उन्होंने बताया कि 10,217 लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी गई। वहीं अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले 2,778 कर्मियों और 1,764 स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड-19 की पहली खुराक दी गई।

अधिकारी ने बताया कि कुल 33,477 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लगाए गए और आंशिक प्रतिकूल प्रभाव का एक मामला सामने आया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो