देश भर में अब तक 33 लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया गया : स्वास्थ्य मंत्रालय

By भाषा | Updated: January 29, 2021 23:32 IST2021-01-29T23:32:44+5:302021-01-29T23:32:44+5:30

More than 33 lakh health workers have been vaccinated across the country till now: Ministry of Health | देश भर में अब तक 33 लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया गया : स्वास्थ्य मंत्रालय

देश भर में अब तक 33 लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया गया : स्वास्थ्य मंत्रालय

नयी दिल्ली, 29 जनवरी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि देश भर में अब तक 33 लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका है।

मंत्रालय ने कहा कि अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के 14वें दिन शुक्रवार को शाम सात बजे तक 62,939 सत्रों में कुल 33,68,734 लोगों को टीका लगाया गया।

मंत्रालय ने कहा कि आज (शुक्रवार को) शाम सात बजे तक 4,40,681 लोगों का टीकाकरण किया गया।

अंतिम रिपोर्ट देर रात तक तैयार होगी।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम 12वें दिन सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।’’

मंत्रालय ने कहा कि टीकाकरण अभियान के 14वें दिन शाम सात बजे तक टीकाकरण के बाद प्रतिकूल प्रभाव की 213 सूचनाएं मिली हैं।

अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, अब तक जिन लाभार्थियों को टीका लगाया गया है, उनमें आंध्र प्रदेश से 1,77,856, बिहार से 1,10,381, केरल से 1,35,832, कर्नाटक से 3,07,752, मध्य प्रदेश से 2,22,193, महाराष्ट्र से 2,57,173, तमिलनाडु से 97,126, दिल्ली से 48,008, गुजरात से 2,16,004, उत्तर प्रदेश से 4,31,879 और पश्चिम बंगाल से 2,20,356 लोग हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: More than 33 lakh health workers have been vaccinated across the country till now: Ministry of Health

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे