लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड-19 रोधी टीके की 33 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है: सरकार

By भाषा | Updated: June 29, 2021 21:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जून स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि देश में कोविड-19 रोधी टीके की अभी तक दी गई खुराक की कुल संख्या बढ़कर 33 करोड़ से अधिक हो गई है।

शाम 7 बजे संकलित एक अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार, देश में अभी तक दी गई टीके की कुल खुराक की संख्या बढ़कर 33,25,81,423 हो गई है। इसमें मंगलवार को दी गई टीके की 33.79 लाख (33,79,525) खुराक भी शामिल है।

मंत्रालय ने कहा कि मंगलवार को 18-44 आयु वर्ग के 19,42,308 लाभार्थियों को पहली खुराक जबकि 78,039 को टीके की दूसरी खुराक दी गई।

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत के बाद से 18-44 आयु वर्ग के कुल मिलाकर 8,99,01,981 लोगों ने पहली खुराक और 20,81,948 लोगों ने टीके की दूसरी खुराक प्राप्त की है।

आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल ने 18-44 आयु वर्ग के 10-10 लाख से अधिक लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक दी है।

मंत्रालय ने कहा कि आठ राज्यों- उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, बिहार, गुजरात, कर्नाटक और महाराष्ट्र में से प्रत्येक ने 50-50 लाख से अधिक लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू