लाइव न्यूज़ :

एक दिन में सबसे अधिक कोविड-19 की 32.53 लाख से अधिक खुराक लगायी गयी

By भाषा | Updated: March 23, 2021 17:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 मार्च केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि सोमवार को कोविड-19 टीके की 32.53 लाख से अधिक खुराक लगायी गयीं जो अब तक का एक दिन में सर्वाधिक टीकाकरण है तथा इसी के साथ 4.8 करोड़ से अधिक लोगों को टीके लग चुके हैं।

टीकाकरण अभियान के 66 वें दिन (22मार्च को) टीके की 32 लाख से अधिक (32,53,095) खुराक लगायी गयीं। उनमें 29,03,030 लोगों को पहली खुराक दी गयी जबकि 3,50,065 स्वास्थ्य कर्मियों एवं अग्रिम मोर्चा कर्मियों को दूसरी खुराक लगायी गयी।

मंत्रालय के अनुसार 29,03,030 लाभार्थियों में 21,31,012 लोग 60 साल से अधिक उम्र के हैं जबकि 5,59,930 लोग 45-60 के बीच हैं जिन्हें अन्य गंभीर बीमारियां हैं।

सुबह सात बजे तक एक अंतरिम रिपोर्ट के अनुसार टीके की अब तक 4.8 करोड़ (4,84,94,594) से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। उनमें 78,59,579 ऐसे स्वास्थ्यकर्मी हैं जिन्होंने पहली खुराक ली है तथा 49,59,964 ऐसे स्वास्थ्यकर्मी हैं जिन्हें दूसरी खुराक दी गयी है। साथ ही अग्रिम मोर्चे के 82,42,127 कर्मियों को पहली खुराक दी गयी तथा इस श्रेणी के अन्य 29,03,477 कर्मियों को दूसरी खुराक लगायी गयी।

इसके अलावा, अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त 45 साल से अधिक उम्र के 42,98,310 लाभार्थियों तथा 60 साल से अधिक उम्र के दो करोड़ से अधिक लोगों को पहली खुराक दी गयी।

मंत्रालय ने कहा कि पहली खुराक लेने वालों की संख्या आज चार करोड़ के पार चली गयी।

महाराष्ट्र में अब तक सबसे अधिक 45,54,836 खुराक लगायी गयी हैं जबकि राजस्थान में 45,41,540, उत्तर प्रदेश में 45,33,871, गुजरात में 39,50,792 और पश्चिम बंगाल में 39,41,280 खुराक लगायी गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट