लाइव न्यूज़ :

देश में टीका उत्सव के चौथे दिन टीके की 31.39 लाख से अधिक खुराक दी गयीं

By भाषा | Updated: April 14, 2021 23:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल देशव्यापी ‘टीका उत्सव’ के चौथे दिन बुधवार को रात आठ बजे तक टीकों की 31.39 लाख से अधिक खुराक देने के साथ ही अबतक 11.43 करोड़ लोगों को टीका लगाया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

तीनों राज्यों -- महाराष्ट्र (1,11,19,018), राजस्थान (1,02,15,471) एवं उत्तर प्रदेश (1,00,17,650) में एक करोड़ से अधिक टीके लगाये गये हैं।

मंत्रालय ने बताया कि 69,974 कोविड टीकाकरण केंद्र चालू हैं और पहले सक्रिय केंद्रों में औसतन 24,000 का इजाफा हुआ है।

रात आठ बजे की अंतरिम रिपोर्ट के अनुसार देश में अबतक टीके की 11,43,18,455 खुराक दी गयी हैं। उनमें 90,63,976 ऐसे स्वास्थ्यकर्मी हैं जिन्हें पहली खुराक दी गयी हैं जबकि 56,03,568 स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी खुराक दी गयी है। इसी तरह 1,02,09,443 अग्रिम मोर्चा कर्मियों को पहली खुराक दी गयी है जबकि 50,61,571 ऐसे कर्मियों को दूसरी खुराक भी दे दी गयी है।

इसके अलावा 45 साल से 60 साल के 3,73,34,924 और 8,94,077 लोगों को क्रमश: पहली और दूसरी खुराक दी गयी जबकि 60 साल से अधिक उम्र के 4,34,13,349  और 27,37,547 लोगों को क्रमश: पहली एवं दूसरी खुराक दी गयी।

मंत्रालय ने कहा कि अंतरिम रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रीय कोविड-19 टीकाकरण के 89वें दिन रात आठ बजे तक टीके की 31,39,063 खुराक दी गयीं। उनमें 27,19,964 लोगों को पहली खुराक दी गयी जबकि 4,19,099 को दूसरी खुराक दी गयी ।

देश में 16 जनवरी को स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाये जाने के साथ टीकाकरण अभियान शुरू किया गया था। दो फरवरी से अग्रिम मोर्चा कर्मियों को टीका लगाये जाने लगा।

टीकाकरण का अगला चरण एक मार्च को 60 साल से अधिक उम्र के लोगों एवं 45 साल से अधिक उम्र के गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों के लिए शुरू किया गया। भारत ने एक अप्रैल से 45 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए टीकाकरण शुरू कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर