लाइव न्यूज़ :

LoC के पार 300 से ज्यादा आतंकी घुसपैठ की ताक में, भीतरी क्षेत्र में 240 आतंकवादी सक्रिय: DGP

By भाषा | Updated: May 20, 2020 05:47 IST

जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने पीटीआई-भाषा को एक साक्षात्कार में बताया, ‘‘जम्मू कश्मीर में घुसपैठ करने के इरादे से उस तरफ बड़ी संख्या में आतंकवादी जमा हैं। कश्मीर घाटी में घुसपैठ की करीब चार घटनाएं पहले ही हो चुकी हैं और राजौरी-पुंछ इलाके में इस तरह के दो-तीन प्रयास हुए हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने मंगलवार को कहा कि एलओसी के पार पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकी ठिकाने में 300 से ज्यादा आतंकवादी मौजूद हैं और वे भारत में घुसपैठ करने की फिराक में हैं। सिंह ने बताया कि जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों की घुसपैठ कराने के पाकिस्तान के मंसूबे को नाकाम करने के लिए सुरक्षाकर्मी पूरी चौकसी बरत रहे हैं।

जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने मंगलवार को कहा कि एलओसी के पार पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकी ठिकाने में 300 से ज्यादा आतंकवादी मौजूद हैं और वे भारत में घुसपैठ करने की फिराक में हैं।

सिंह ने बताया कि जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों की घुसपैठ कराने के पाकिस्तान के मंसूबे को नाकाम करने के लिए सुरक्षाकर्मी पूरी चौकसी बरत रहे हैं।

उन्होंने पुलिस मुख्यालय में पीटीआई-भाषा को एक साक्षात्कार में बताया, ‘‘जम्मू कश्मीर में घुसपैठ करने के इरादे से उस तरफ बड़ी संख्या में आतंकवादी जमा हैं। कश्मीर घाटी में घुसपैठ की करीब चार घटनाएं पहले ही हो चुकी हैं और राजौरी-पुंछ इलाके में इस तरह के दो-तीन प्रयास हुए हैं।’’

इस पर चिंता प्रकट करते हुए डीजीपी ने कहा कि पाकिस्तान की आईएसआई, सेना और अन्य एजेंसियां बहुत सक्रिय हैं और आतंकी ठिकाने में प्रशिक्षित आतंकवादी तैयार हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी एजेंसियों के नवीनतम आकलन के मुताबिक कश्मीर की तरफ (पीओके में एलओसी के पास आतंकी ठिकाने में) आतंकवादियों की अनुमानित संख्या 150 से 200 के करीब है और इस तरफ (जम्मू क्षेत्र) 100 से 125 आतंकवादी हैं।’’

पुलिस प्रमुख ने कहा कि आतंकवादियों के चार समूह जम्मू कश्मीर में घुसपैठ करने में कामयाब रहे हैं । उन्होंने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के संबंध में मौजूदा वर्ष के दौरान दो से तीन आतंकवादी समूहों ने घुसपैठ किया है। पाकिस्तान की नापाक हरकत जारी है।’’

डीजीपी ने कहा कि इस साल जम्मू कश्मीर में 30 आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ की रिपोर्ट मिली है। उन्होंने कहा, ‘‘दोनों तरफ (जम्मू और कश्मीर क्षेत्र) मिलाकर इस साल यह संख्या 30 के करीब हो सकती है । ’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह हमारे लिए चिंता की बात है।’’

सिंह ने कहा कि जम्मू कश्मीर के भीतरी हिस्से में 240 से ज्यादा आतंकी सक्रिय हैं । उन्होंने कहा, ‘‘यह संख्या लगातार घट रही है। इस साल हमने 270 के आंकड़े के साथ शुरूआत की थी। आज यह संख्या 240 के करीब है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम अब तक 70 से ज्यादा आतंकियों का सफाया करने में कामयाब हुए हैं। इसमें विभिन्न आतंकी संगठनों के 21 कमांडर भी हैं । ये सभी कश्मीर और जम्मू क्षेत्र में सक्रिय थे।’’

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएलओसीपाकिस्तानभारतीय सेनालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह