लाइव न्यूज़ :

कोटा के अस्पताल में ब्लैक फंगस से संक्रमित 30 से अधिक मरीजों का चल रहा है उपचार

By भाषा | Updated: May 24, 2021 15:11 IST

Open in App

कोटा (राजस्थान), 24 मई कोटा में म्यूकरमाइकोसिस से जूझ रहे 30 से अधिक मरीजों का सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। एक डॉक्टर ने यह जानकारी दी।

एमबीएस अस्पताल में अपनी टीम के साथ म्यूकरमाइकोसिस से प्रभावित लोगों का उपचार कर रहे डॉक्टर राजकुमार जैन ने बताया कि इनमें से अधिकतर कोविड-19 से उबर चुके मरीज हैं। उन्होंने बताया कि अब तक उन्हें गैर कोविड मरीजों में ब्लैक फंगस का कोई मामला नहीं मिला है।

जैन ने रविवार को बताया कि एमबीएस अस्पताल में कम से कम 30 मरीजों का ब्लैक फंगस का उपचार चल रहा है। इनमें से पांच-छह मरीजों की हालत गंभीर है।

एक वार्ड अधिकारी ने बताया कि अधिकतर मरीज कोटा और राजस्थान के पास के जिलों से हैं जबकि दो मरीज मध्य प्रदेश से हैं।

इस बीच, कोरोना वायरस से उबर चुके 45 वर्षीय एक व्यक्ति की झालावाड़ से कोटा ले जाने के दौरान ब्लैक फंगस के संक्रमण से मौत हो गयी। उसके परिवार ने इस बारे में बताया। पीड़ित के भाई बद्रीलाल सुमन ने बताया कि रामस्वरूप सुमन 24 अप्रैल को कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे और तीन मई को इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। छह मई को उन्हें पक्षाघात आया और वह एक सप्ताह तक एमबीएस अस्पताल में रहे लेकिन जरूरी इंजेक्शन नहीं मिलने की वजह से उन्हें बेहतर इलाज के लिए किसी अन्य अस्पताल में जाने को कहा गया गया और अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके बाद उन्हें जयपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन वहां भी डॉक्टरों ने दवाई की अनुपलब्धता का हवाला देते हुए उन्हें घर पर ही रखने को कहा। रविवार शाम को मरीज ने सांस लेने में दिक्कत और बेचैनी की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें एक निजी वाहन से कोटा के अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही दोपहर में उनकी मौत हो गई।

जैन ने बताया कि रामस्वरूप म्यूकरमाइकोसिस के आखिरी चरण में थे और इस संक्रमण से मृत्यु दर अत्यधिक है।

उन्होंने बताया, ‘‘ब्लैक फंगस अगर मस्तिष्क में पहुंच जाता है तो मृत्युदर 100 प्रतिशत हो जाती है।’’

उन्होंने कहा कि शुरुआती चरण में संक्रमण का पता चलने पर ठीक होने की संभावना अधिक रहती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए