लाइव न्यूज़ :

भारत में सोराइसिस बीमारी से तीन करोड़ से ज्यादा लोगो को जूझना पडता है : डॉ माथुर

By भाषा | Updated: October 28, 2021 19:23 IST

Open in App

जयपुर, 28 अक्टूबर सवाई मानसिंह चिकित्सालय के पूर्व विभागाध्यक्ष एवं त्वचा रोग विशेषज्ञ डा दिनेश माथुर ने बताया कि सोराइसिस बीमारी से विश्व में लगभग दस करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित है तथा भारत में तीन करोड से ज्यादा लोगों को इससे जूझना पडता है।

विश्व सोराइसिस दिवस की पूर्व संध्या पर राजस्थान हॉस्पिटल में आयोजित एक कार्यक्रम में इस रोग के प्रति जानकारी के प्रसार के लिये एक कार्यक्रम में त्वचा रोग विशेषज्ञ डा दिनेश माथुर ने बताया कि सोरायसिस एक ऐसी बीमारी है जो एक अति सक्रिय प्रतिरक्षा प्रणाली के परिणामस्वरूप होती है और त्वचा पर चकत्ते से प्रकट होती है।

त्वचा विशेषज्ञ ने बताया कि अतिरिक्त त्वचा कोशिकाएं लाल धब्बे बनाती हैं जो खुजली और कभी-कभी पूरे शरीर पर होती हैं।

उन्होंने बताया कि सोरायसिस एक पुरानी लम्बी चलने वाली बीमारी है जो अक्सर आती और जाती है। सोराइसिस में त्वचा के किसी भी हिस्से में बीमारी हो सकती है जैसे सर में नाख़ून में जोड़ो में अथवा हाथ पैर में हो सकती है।

कार्यक्रम में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डा एस एस अग्रवाल एव अस्थमा रोग विशेषज्ञ डा वीरेन्द्र सिंह तथा मेजर जनरल डा विजय सारस्वत ने सोरायसिस बीमार के प्रति लोगो में जागरूकता के लिये एक पोस्टर का विमोचन किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल