लाइव न्यूज़ :

पंजाब में पराली नहीं जलाने वाले 29,000 से अधिक किसानों को मिला मुआवजा

By भाषा | Updated: November 16, 2019 05:17 IST

सरकार ने उन छोटे और सीमांत किसानों को 2500 रूपये प्रति एकड़ देने का फैसला किया है जो पराली जलाने से दूर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकृषि सचिव कहान सिंह पन्नू ने कहा कि मुआवजा सीधे किसानों के बैंक खातों में पहुंचा दिया गया।गलत सिफारिश करने वाले किसी भी सरपंच या राजस्व अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

पंजाब सरकार ने पराली नहीं जलाने वाले और गैर बासमती चावल की फसल लेने वाले 29,343 छोटे और सीमांत किसानों के बीच 19 करोड़ रूपये का वितरण किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सरकार ने उन छोटे और सीमांत किसानों को 2500 रूपये प्रति एकड़ देने का फैसला किया है जो पराली जलाने से दूर रहे हैं।

पराली जलाने से बहुत वायु प्रदूषण फैलता है। कृषि सचिव कहान सिंह पन्नू ने कहा कि मुआवजा सीधे किसानों के बैंक खातों में पहुंचा दिया गया। क्षेत्रीय अधिकारियों ने इन किसानों की सूची दी थी। पन्नू ने कहा कि अबबतक 85,000 आवेदन आए हैं । आवेदन देने की अंतिम तारीख 30 नवंबर है।

उन्होंने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ हर आवेदन का ग्राम पंचायत और बाद में राजस्व अधिकारियों द्वारा सत्यापन करना होता है ताकि केवल गैर बासमती फसलों की खेती करने और अपने खेतों के किसी भी हिस्से में पराली नहीं जलाने वाले पांच एकड़ तक की जमीन के किसान परिवारों के लिए मुआवजे की सिफारिश की जाए। ’’ पन्नू ने चेतावनी दी कि गलत सिफारिश करने वाले किसी भी सरपंच या राजस्व अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

टॅग्स :पंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया