लाइव न्यूज़ :

केरल में सामने आये कोविड-19 के 28,000 से अधिक नए मामले, 30 मौतें हुईं

By भाषा | Updated: April 25, 2021 20:43 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 25 अप्रैल केरल में रविवार को कोविड-19 से 45 स्वास्थ्यकर्मियों सहित 28,469 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई जबकि 30 और मरीजों की मौत हो गयी। राज्य में इस महामारी के मामले अब बढ़कर करीब 14.05 लाख हो गये है और अब तक 5,110 मरीजों की जान चली गयी। राज्य सरकार ने यह जानकारी दी।

सरकार ने बताया कि गत 24 घंटे में 8,122 मरीज ठीक हुए हैं जिन्हें मिलाकर अब तक 11,81,324 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। इस वक्त राज्य में 2,18,893 मरीजों का उपचार चल रहा है।

सरकार ने बताया कि गत 24 घंटे में 1,31,155 नमूनों की जांच की गई और संक्रमण की दर 20.35 प्रतिशत रही। अब तक 1,51,16,722 नमूनों की जांच की जा चुकी हैं।

केरल सरकार ने बताया कि राज्य में अब तक 14,05,655 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है। तीस और मरीजों की मौत होने से अब तक 5,110 लोग इस वायरस से अपनी जान गंवा चुके हैं।

शनिवार को कोविड-19 के 26,685 मामले सामने आये थे।

कोविड-19 के मामलों को नियंत्रण में लाने के लिए शनिवार से राज्य सरकार द्वारा लगाये गये लॉकडाउन के चलते रविवार को दुकानें एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे और सड़कों पर कम ही वाहन नजर आये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद