लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में 270 से अधिक आतंकवादी अब भी सक्रिय :आधिकारिक सूत्र

By भाषा | Updated: January 14, 2021 18:19 IST

Open in App

(अनिल भट्ट)

जम्मू, 14 जनवरी जम्मू कश्मीर में अभी 270 से अधिक आतंकवादी सक्रिय हैं और यह संख्या 2019 और 2020 के आंकड़ों से कम है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में 2020 में आतंकवादी घटनाओं, घुसपैठ और असैन्य लोगों की हत्या की घटनाओं में कमी आते देखी गई। सुरक्षा बलों ने 100 से अधिक आतंकवाद रोधी ‘‘सफल’’ अभियानों में 225 आतंकवादियों को मार गिराया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस वक्त जम्मू कश्मीर में 270 से अधिक आतंकवादी सक्रिय हैं, जिनमें से 205 कश्मीर घाटी में हैं।

उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर में 2019 में 421 और 2020 में 300 से अधिक आतंकवादी सक्रिय थे।

उन्होंने बताया कि 2020 में कुल 225 आतंकवादी मारे गये। वहीं, 2019 में 160 और 2018 में 257 आतंकवादी मारे गये थे।

उन्होंने बताया कि किश्तवाड़-डोडा और पुंछ सहित जम्मू क्षेत्र में पीर पंजाल (पर्वत)श्रेणी के दक्षिण में अबतक शांतिपूर्ण रहे इलाकों में भी 2020 में आतंकवादी गतिविधियां देखने को मिली।

जम्मू कश्मीर पुलिस प्रमुख दिलबाग सिंह ने हाल ही में कहा था , ‘‘ आतंकवादियों की मदद करने वाले 635 लोगों को 2020 में गिरफ्तार किया गया और उनमें से 56 पर जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत मामला दर्ज किया गया।’’

सिंह ने कहा था कि सभी आतंकी संगठन अब नेतृत्वविहीन हो गये हैं और पाकिस्तान स्थित आतंकी सरगनाओं द्वारा किसी संगठन के नेतृत्वकर्ता के तौर पर भर्ती किये जा रहे आतंकवादी या तो पकड़े गये हैं, या मारे गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू