लाइव न्यूज़ :

भारत में 27 करोड़ से अधिक लोगों को कोविड टीके लगाए गए

By भाषा | Updated: June 18, 2021 21:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 जून कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण अभियान के 154वें दिन भारत ने एक अहम उपलब्धि हासिल की और देश में अब तक लगायी गयी खुराकों की कुल संख्या 27 करोड़ से अधिक हो गयी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने कहा कि शुक्रवार को 18-44 आयु वर्ग के 19,43,765 लाभार्थियों को टीकों की पहली खुराक दी गयी जबकि 77,989 लोगों को दूसरी खुराक दी गयी। देश भर में टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत के बाद से कुल मिलाकर 18-44 आयु वर्ग के 5,15,68,603 लोगों को पहली खुराक लगायी गयी है जबकि 11,40,679 लोगों को दूसरी खुराक लगायी गयी है।

मंत्रालय ने कहा कि असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में 18-44 आयु वर्ग में 10 लाख से अधिक लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक दी गयी है।

शाम सात बजे तक एकत्र अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, देश भर में अब तक कोविड टीकों की कुल 27,20,72,645 खुराकें दी जा चुकी हैं।

मंत्रालय ने कहा कि टीकाकरण अभियान के 154वें दिन (18 जून) कुल 29,84,172 खुराक दी गई। 26,24,028 लाभार्थियों को पहली खुराक और 3,60,144 को दूसरी खुराक दी गयी। दिन भर की अंतिम रिपोर्ट देर रात तक तैयार की जाएगी।

मंत्रालय ने रेखांकित किया कि टीकाकरण अभियान की नियमित रूप से समीक्षा और निगरानी की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वFrance: क्रिसमस इवेंट के दौरान ग्वाडेलोप में हादसा, भीड़ पर चढ़ी कार; 10 की मौत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कच्चे तेल के दामों में उतार-चढ़ाव, जानें ईंधन पर इसका क्या असर; प्राइस लिस्ट यहां

भारतIndigo Crisis: इंडिगो की उड़ानें रद्द होने के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, यात्रियों के लिए 37 ट्रेनों में 116 कोच जोड़े गए

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई