लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड-19 टीके की 26 करोड़ से अधिक खुराक लगायी गयीं

By भाषा | Updated: June 15, 2021 22:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जून केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि देश में अब तक कोविड-19 टीकों की 26 करोड़ से अधिक खुराक लगायी गयी हैं।

मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार को 18-44 साल के आयु वर्ग के 13,13,438 लोगों को टीके की पहली खुराक दी गयी जबकि 54,375 लोगों को दूसरी खुराक लगायी गयी।

मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोविड टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरुआत से अब तक देशभर में 18-44 साल के आयु वर्ग के 4,49,87,004 लोगों ने कोविड-19 टीके की पहली खुराक और 8,95,517 लोगों ने दूसरी खुराक ली है।

उसने कहा कि बिहार, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में 18-44 साल के 10-10 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगा दी गयी है।

मंत्रालय ने कहा कि आज शाम सात बजे तक की अंतरिम रिपोर्ट के अनुसार, देश में अब तक कोविड-19 टीके की 26,17,40,273 खुराक लगायी जा चुकी हैं। इनमें 1,00,78,623 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली खुराक जबकि 69,99,669 स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी खुराक दी जा चुकी हैं। इसी तरह अग्रिम मोर्चा के 1,69,05,708 कर्मियों को पहली खुराक और 89,06,072 कर्मियों को दूसरी खुराक लगायी गयी है।

इसके अलावा 45-60 साल उम्र के 7,72,40,865 लोगों को पहली खुराक और 1,21,93,878 को दूसरी खुराक दी गयी है तथा 60 साल से अधिक उम्र के 6,32,64,880 लोगों को पहली खुराक और 2,02,68,057 लोगों को दूसरी खुराक लगायी जा चुकी है।

अंतरिम रिपोर्ट के अनुसार, टीकाकरण के 151 वें दिन 15 जून को टीके की 25,68,858 खुराक दी गयीं, जिनमें 21,98,144 लाभार्थियों को पहली खुराक जबकि 3,70,714 को दूसरी खुराक दी गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा