लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में बुधवार को 25000 से अधिक लोगों को कोविड-19 टीका लगाया गया

By भाषा | Updated: March 31, 2021 22:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 मार्च राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार शाम छह बजे तक 25000 से अधिक लोगों को कोविड-19 टीका लगाया गया और अब तक उनमें से मात्र एक में प्रतिकूल प्रभाव सामने आया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि अन्य दिनों की तुलना में आज लाभार्थियों की संख्या कम रही क्योंकि बुधवार को औषधालय आधारित सत्र नहीं लगते हैं।

उन्होंने बताया कि शाम छह बजे तक 45-59 साल उम्रवर्ग में 2489 लोगों को टीका लगाया गया जबकि 12,637 बुर्जर्गों को टीके की खुराक दी गयी है।

उन्होंने बताया कि 6,808 लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी गयी जबकि 1892 अग्रिम मोर्चो कर्मियों एवं 1456 स्वास्थ्य कर्मियों को पहली खुराक दी गयी।

अधिकारियों के अनुसार शहर में शाम छह बजे तक 25,282 लोगों को टीका लगाया गया और उनमें एक में मामूली प्रतिकूल प्रभाव सामने आया।

उन्होंने बताया कि शहर में बृहस्पतिवार को 45 साल से अधिक उम्र के 65 लाख लोगों के लिए कोविड-19 टीकाकरण का तीसर चरण शुरू होगा। यहां 16 जनवरी को शुरू हुए पहले चरण में 3.6 लाख से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों एवं अग्रिम मोर्चा कर्मियों को टीका लगाया गया। दूसरा चरण 60 साल से अधिक उम्र के और अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है