लाइव न्यूज़ :

डिजिटल सुनवाई को बढ़ावा देने के लिए 2,500 से अधिक अदालत परिसरों को मिलेंगे वीडियो कॉन्फ्रेंस केबिन

By भाषा | Updated: December 6, 2020 17:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह दिसंबर कानून मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि निचली अदालतों में ऑनलाइन सुनवाई को बढ़ावा देने के वास्ते भारत में 2,506 न्यायालय परिसरों में ‘वीडियो कॉन्फ्रेंस केबिन’ स्थापित करने के लिए कोष जारी कर दिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि वीडियो कॉन्फ्रेंस केबिनों की स्थापना के लिए सितंबर में जहां 5.21 करोड़ रुपये जारी किये गये थे, वहीं हार्डवेयर, केबल और मॉनिटर सहित अतिरिक्त वीडियो कॉन्फ्रेंस उपकरण खरीदने के लिए अक्टूबर में 28.886 करोड़ रुपये जारी किए गए।

कोष उच्चतम न्यायालय की ई-समिति और कानून मंत्रालय के न्याय विभाग ने जारी किया।

भारत में 3,288 अदालत परिसर हैं जिनमें हजारों अधीनस्थ अदालतें हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंस केबिनों की स्थापना के वास्ते 2,506 अदालत परिसरों के लिए कोष जारी किया गया है।

अधिक अदालत कक्षों वाले बड़े अदालत परिसरों को छोटे परिसरों की तुलना में अधिक केबिन मिलेंगे।

इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा कि खरीद (उपकरणों की) जहां पूरी हो चुकी है, वहीं इन्हें स्थापित करने की प्रक्रिया जारी है।

कानून मंत्रालय द्वारा जुटाए गए डेटा के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए 25 मार्च से लागू किए गए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दिन से 28 अक्टूबर तक देश में उच्च न्यायालय और अधीनस्थ न्यायालय 49.67 लाख से अधिक मामलों की ऑनलाइन सुनवाई कर चुके हैं। सरकार ने ‘अनलॉक’ प्रक्रिया के तहत आठ जून से प्रतिबंधों में धीरे-धीरे ढील देनी शुरू की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे