लाइव न्यूज़ :

टीका उत्सव के तीसरे दिन कोरोना टीकों की 25 लाख से अधिक खुराकें दी गयीं: सरकार

By भाषा | Updated: April 13, 2021 23:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल टीका उत्सव के तीसरे दिन मंगलवार को कोरोना वायरस टीकों की 25 लाख से अधिक खुराकें दी गयीं और इसके साथ ही देश में अब तक दिए गए टीकों की कुल संख्या बढ़कर 11,10,33,925 तक पहुंच गयी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने कहा कि औसतन किसी भी दिन 45,000 कोविड टीकाकरण केंद्र चालू रहते हैं, लेकिन मंगलवार को ऐसे 67,893 केंद्र काम कर रहे थे। चालू टीकाकरण केंद्रों की संख्या में करीब 21,000 की वृद्धि हुयी है। कार्यस्थलों पर टीकाकरण से भी लाभार्थियों की संख्या बढ़ी है।

रात आठ बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, देश में अब तक कोविड टीकों की 11,10,33,925 खुराकें दी जा चुकी हैं।

इनमें 90,48,079 स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हैं जिन्होंने टीकों की पहली खुराक ली है वहीं 55,80,569 स्वास्थ्य कर्मियों ने दूसरी खुराक ली है। साथ ही अग्रिम पंक्ति के 1,01,33,706 कार्यकर्ताओं ने पहली खुराक ली है जबकि अग्रिम पंक्ति के 50,09,457 कार्यकर्ताओं ने दूसरी खुराक ली है।

इसके अलावा, 45 से 60 आयु वर्ग के 3,55,65,610 और 8,17,955 लाभार्थियों ने क्रमशः पहली और दूसरी खुराक ली हैं जबकि 60 साल से अधिक आयु वर्ग के 4,24,18,287 और 24,60,262 लोगों ने क्रमशः पहली और दूसरी खुराक ली हैं।

अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को रात आठ बजे तक टीकों की 25,00,883 खुराकें दी गईं। मंत्रालय के अनुसार इनमें से 21,22,686 लाभार्थियों को पहली खुराक दी गई और 3,78,197 लोगों को दूसरी खुराक दी गयी।

पूरे देश में कोविड टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे