देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 25 करोड़ से अधिक खुराक दी गयीं : स्वास्थ्य मंत्रालय

By भाषा | Updated: June 13, 2021 00:17 IST2021-06-13T00:17:36+5:302021-06-13T00:17:36+5:30

More than 25 crore doses of anti-Covid-19 vaccine have been given in the country so far: Health Ministry | देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 25 करोड़ से अधिक खुराक दी गयीं : स्वास्थ्य मंत्रालय

देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 25 करोड़ से अधिक खुराक दी गयीं : स्वास्थ्य मंत्रालय

नयी दिल्ली, 12 जून केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 25 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है, जिसमें से टीके की 31 लाख से अधिक खुराक शनिवार को दी गयी।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक वक्तव्य जारी कर कहा कि भारत ने 20 करोड़ से अधिक लोगों को टीके की पहली खुराक देने की ऐतिहासिक उपलब्धि भी हासिल कर ली है। देश में अब तक 20,46,01,176 लोग टीके की पहली खुराक ले चुके हैं।

वक्तव्य के मुताबिक 18-44 आयु वर्ग में 18,45,201 लोग पहली खुराक ले चुके हैं जबकि 1,12,633 लोग टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार शनिवार शाम सात बजे तक देश में कोविड रोधी टीके की 25,28,78,702 खुराक दी जा चुकी हैं।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार अब तक 1,00,47,057 स्वास्थ्यकर्मी टीके की पहली खुराक ले चुके हैं जबकि 69,62,262 स्वास्थ्यकर्मी टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं। अग्रिम मोर्चे पर तैनात 1,67,20,729 कर्मचारी पहली खुराक जबकि 88,37,805 कर्मचारी टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं।

देश में जारी टीकाकरण अभियान के 148वें दिन शनिवार को कुल 31,67,961 लोगों को कोविड रोधी टीका लगाया गया। इसमें से 28,11,307 लोगों ने टीके की पहली खुराक लगवाई जबकि 3,56,654 लाभार्थियों ने दूसरी खुराक लगवाई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: More than 25 crore doses of anti-Covid-19 vaccine have been given in the country so far: Health Ministry

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे