लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में 2.4 किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद, व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 6, 2021 11:46 IST

Open in App

पालघर, छह नवंबर महाराष्ट्र के पालघर जिले के नालासोपारा से पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 25,000 रुपये का गांजा बरामद किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मीरा भयंदर-वसई विरार (एमबीवीवी) पुलिस कमिश्नरेट की अपराध जांच इकाई के दल ने आरोपी रिज़वान अब्दुल खान (24) को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया।

एमबीवीवी पुलिस की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने नालासोपारा के पेलहर रोड इलाके में एक लॉज के पीछे निगरानी रखी और आरोपी रिज़वान को पकड़ लिया। रिज़वान के पास से 2.4 किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद किया गया।

आरोपी रिज़वान के खिलाफ पेलहर पुलिस थाने में स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो