लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में एक महीने से भी कम समय में कोविड-19 के 2,300 से अधिक मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: November 26, 2020 16:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 नवंबर राष्ट्रीय राजधानी में 28 अक्टूबर से अब तक कोविड-19 से 2,364 मरीजों की मौत हुई और इस दौरान प्रतिदिन सामने आने वाले संक्रमण के मामले पहली बार पांच हजार के आंकड़े को पार कर गए।

आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई।

बुधवार को कोविड-19 से 99 और मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 8,720 पर पहुंच गई।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, शहर में 19 नवंबर को 98 मौत, 20 नवंबर को 118 मौत, 21 नवंबर को 111 मौत, 22 नवंबर को 121 मौत, 23 नवंबर को 121 मौत और 24 नवंबर को 109 मरीजों की कोविड-19 से मौत हुई।

कोविड-19 से प्रतिदिन होने वाली मौत की सर्वाधिक संख्या (131), 18 नवंबर को दर्ज की गई थी और 11 नवंबर को संक्रमण के सर्वाधिक 8,593 मामले सामने आए थे।

सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में बृहस्पतिवार को 7,546 मामले, शुक्रवार को 6,608 मामले, शनिवार को 5,879 मामले, रविवार को 6,746 मामले, सोमवार को 4,454 मामले, मंगलवार को 6,224 मामले और बुधवार को 5,246 मामले सामने आए।

आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 5,45,787 हो गए जिनमें से 4,98,780 लोग ठीक हो चुके हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि अस्पताल पहुंचने में देर होना, आईसीयू बिस्तरों की कमी, खराब मौसम और प्रदूषण में वृद्धि से दिल्ली में कोविड-19 से होने वाली मौत की संख्या बढ़ रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह