लाइव न्यूज़ :

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगाने के लिए 23 करोड़ से अधिक जांचे की गईं

By भाषा | Updated: March 18, 2021 17:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली,18 मार्च देश में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगाने के लिए की गई जांचों की संख्या 23 करोड़ को पार कर गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि भारत में आज की तारीख में संक्रमण की दर 4.98 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने कहा कि भारत में प्रति दस लाख की आबादी में प्रतिदिन जांच संख्या 140 से अधिक है और प्रतिदिन संक्रमण की दर 3.37 प्रतिशत है।

भारत तेजी से चार करोड़ लोगों के पूर्ण टीकाकरण की ओर बढ़ रहा है।

एक रिपोर्ट के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह सात बजे तक 6,15,267 सत्रों में 3,71,43,255 लोगों को कोरोना वायरस रोधी टीके लगाए जा चुके हैं।

इनमें 75,68,844 स्वास्थ्यकर्मी (एचसीडब्ल्यू) को टीके की पहली खुराक, 46,32,940 एचसीडब्ल्यू को टीके की दूसरी खुराक, अग्रिम मोर्च के 77,16,084 कर्मियों (एफएलडब्ल्यू) को टीके की पहली खुराक और 19,09,528 एफएलडब्ल्यू को टीके की दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

इनके अलावा 45 से 60 वर्ष के ऐसे 24,57,179 लोग जो अन्य बीमारियों से पीड़ित हैं,और 60वर्ष से अधिक आयु वाले 1,28,58,680 लोगों को टीके की पहली खुराक दी गई।

देश में टीकाकरण अभियान शुरू होने के 61वें दिन यानी 17मार्च को 20लाख से अधिक (20,78,719) लोगों को टीके की खुराक दी गई।

भारत में उपचाराधीन मामलों की संख्या 2,52,364 पर पहुंच गई है, जो संक्रमण के कुल मामले का 2.20 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने बताया ,‘‘ 24 घंटे की अवधि में कुल उपचाराधीन मामलों में से 17,958 मामले कम हुए हैं।’’

महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक,गुजरात और तमिलनाडु में प्रतिदिन संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं और संक्रमण के कुल मामलों में से 79.54 प्रतिशत मामले इन पांच राज्यों से सामने आए हैं।

मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 35,871 नए मामले सामने आए हैं।

देश में अब तक 1,10,63,025 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जिनमें से पिछले 24घंटे में 17,741 लोग संक्रमण मुक्त हुए है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल