लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के रायगढ़ में कोविड रोधी टीकों की 22 लाख से अधिक खुराकें दी गयीं

By भाषा | Updated: October 11, 2021 16:12 IST

Open in App

अलीबाग (महाराष्ट्र), 11 अक्टूबर महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में अब तक कोविड रोधी टीकों की 22.5 लाख से ज्यादा खुराकें लगाई जा चुकी हैं, जिनमें से 16.14 लाख लोगों को टीके की पहली खुराक जबकि 6.47 लाख लोगों को दोनों खुराकें लगाई गई हैं।

एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि जिले में आठ अक्टूबर से टीकाकरण का विशाल अभियान चलाया जा रहा है जिसका मकसद शेष लोगों का 14 अक्टूबर तक जल्द से जल्द टीकाकरण किया जाना है। जिले की आबादी 29.83 लाख है।

उन्होंने बताया कि जिले की लगभग 73 प्रतिशत पात्र आबादी को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है और 29.7 प्रतिशत जनसंख्या का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।

अधिकारी ने बताया, “ कोविशील्ड टीके की पहली खुराक 14.97 लाख लोगों को दी गई है जबकि 5.63 लाख लोगों को टीके की दूसरी खुराक लगाई गई है। वहीं कोवैक्सीन की पहली खुराक 1.17 लाख लोगों को जबकि 84,000 लोगों को दूसरी खुराक लगाई गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां