लाइव न्यूज़ :

मॉनसून की बारिश, बाढ़ में देश भर में 2,100 से अधिक लोगों की मौत हुई

By भाषा | Updated: October 10, 2019 05:50 IST

बारिश और बाढ़ ने असम में 97 लोगों की जान ली। राज्य में बाढ़ से 32 जिले प्रभावित हुए। 

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि इस साल मॉनसून की बारिश और इसके चलते आई बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में 2,100 लोगों की मौतें हुई 22 राज्यों में 25 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए

 केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि इस साल मॉनसून की बारिश और इसके चलते आई बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में 2,100 लोगों की मौतें हुई और 46 अन्य लापता दर्ज किये गये। वहीं, 22 राज्यों में 25 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए।

महाराष्ट्र में सर्वाधिक लोगों की मौतें हुईं, जहां 399 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। इसके बाद पश्चिम बंगाल (227) का स्थान है। देश के करीब 357 जिले बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित हुए। अधिकारियों के मुताबिक देश भर में 738 लोग घायल हुए और करीब 20,000 पशु भी मारे गये। भारी बारिश और बाढ़ से 1.09 लाख मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गये, 2.05 लाख मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गये और 14.14 लाख हेक्टेयर खेतों में फसलें बर्बाद हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि मॉनसून के दौरान कुल 2,120 लोगों की मौतें हुई। मौसम विभाग के मुताबिक मॉनसून की चार माह लंबी अवधि के दौरान भारत में 1994 से सर्वाधिक बारिश दर्ज की गई।

महाराष्ट्र में बाढ़ से 22 जिले प्रभावित हुए, 399 लोगों की मौतें हुई, 369 लोग घायल हुए और 7.19 लाख लोगों को 305 राहत शिविरों में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। बंगाल में बारिश और बाढ़ से 22 जिले प्रभावित हुए। राज्य में 227 लोगों को जान गंवानी पड़ी, 37 लोग घायल हुए, चार लोग लापता दर्ज किये गये और 43,433 लोगों ने 280 राहत शिविरों में शरण ली। बिहार में 166 लोगों को जान गंवानी पड़ी और 1.96 लाख लोगों ने 235 राहत शिविरों में शरण ली। बाढ़ से राज्य के 28 जिले प्रभावित हुए। मध्य प्रदेश में 182 लोगों की मौतें हुई।

वहीं, केरल में भारी बारिश और बाढ़ ने 181 लोगों की जान ली और 72 लोग घायल हो गये। 13 जिलों में 15 लोग लापता दर्ज किये गये। करीब 4.46 लाख लोगों ने 2,227 राहत शिविरों में शरण ली। मॉनसून के दौरान गुजरात में 22 जिले प्रभावित हुए जहां 169 लोगों की मौतें हुई। कर्नाटक के 13 जिलों में बारिश और बाढ़ में 106 लोगों को जान गंवानी पड़ी, 14 लोग घायल हुए और छह लापता दर्ज किये गये। राज्य में 2.48 लाख लोगों को 3,233 राहत शिवरों में शरण लेनी पड़ी। बारिश और बाढ़ ने असम में 97 लोगों की जान ली। राज्य में बाढ़ से 32 जिले प्रभावित हुए। 

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित