लाइव न्यूज़ :

आंदोलनकारी किसानों के परिवारों की 2,000 से अधिक महिलाएं प्रदर्शन में होंगी शामिल

By भाषा | Updated: December 14, 2020 20:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर दिल्ली के सिंघू बार्डर पर केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के परिवारों की 2,000 से अधिक महिलाएं भी आने वाले दिनों में इस आंदोलन में शामिल होंगी।

इसके लिए प्रदर्शनकारी किसानों ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।

किसान नेताओं ने बताया कि पंजाब के विभिन्न हिस्सों से महिला सदस्यों के यहां आने के मद्देनजर बंदोबस्त किए जा रहे हैं, तंबू लगाए जा रहे हैं तथा अलग से लंगर की व्यवस्था की जा रही है। अतिरिक्त अस्थायी शौचालयों की भी व्यवस्था की जा रही है।

किसान नेताओं ने बताया कि प्रदर्शन स्थल पर महिलाओं को सुरक्षित एवं आरामदायक माहौल देने के उद्देश्य से यह किया जा रहा है।

किसान नेता हरेंदिर सिंह लाखोवाल ने कहा कि रविवार को दिल्ली के एक संगठन ने करीब 200 तंबू दान किए हैं जिन्हें सिंघू और टीकरी सीमाओं पर खासकर महिलाओं के लिए लगाया जा रहा है।

किसान नेता शिव कुमार कक्का ने बताया कि यह केवल पंजाब के किसानों का नहीं बल्कि देशभर के किसानों का आंदोलन है और सीमाओं पर चल रहे प्रदर्शनों का महिलाएं पहले से हिस्सा हैं लेकिन और महिलाओं ने इसमें शामिल होने की इच्छा जताई है।

राष्ट्रीय किसान महासंघ के नेता कक्का ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि पंजाब के विभिन्न हिस्सों से दो हजार से अधिक महिलाएं आंदोलन में शामिल होंगी। यहां सभी लोगों के लिए पहले से कई लंगर चल रहे हैं लेकिन महिलाओं के लिए अलग से लंगर शुरू करने के बारे में विचार कर रहे हैं। उनके लिए पेयजल और स्नान की खातिर पानी के टैंकर की अलग से व्यवस्था की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?