गुजरात में पहली बार कोविड-19 के 2,000 से ज्यादा नए मामले

By भाषा | Updated: March 26, 2021 21:26 IST2021-03-26T21:26:41+5:302021-03-26T21:26:41+5:30

More than 2,000 new cases of Kovid-19 in Gujarat for the first time | गुजरात में पहली बार कोविड-19 के 2,000 से ज्यादा नए मामले

गुजरात में पहली बार कोविड-19 के 2,000 से ज्यादा नए मामले

अहमदाबाद, 26 मार्च गुजरात में कोविड-19 के रिकॉर्ड 2,190 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,96,320 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

महामारी के प्रसार के बाद से पहली बार एक दिन में कोविड-19 के 2,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। अधिकारियों ने बताया कि दिन में छह मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,479 हो गई।

दिन में 1,422 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली और स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,81,707 हो गई, जो कि कुल मामलों का 95.07 फीसदी है।

राज्य में 10,134 मरीजों का उपचार चल रहा है, जिनमें से 83 की हालत नाजुक है। सूरत में चार, अहमदाबाद और राजकोट में एक-एक मरीजों की मौत हो गई। सूरत में संक्रमण के सबसे ज्यादा 735 नए मामले सामने आए हैं।

पड़ोसी दादरा-नगर हवेली, दमन और दीव में कोविड-19 के 17 नए मामले सामने आए हैं और शुक्रवार को दो मरीज संक्रमण मुक्त हुए। यहां अब तक 3,525 लोग संक्रमित हुए हैं, जिनमें से 3,415 स्वस्थ हो चुके हैं।

केंद्रशासित प्रदेश में 108 मरीजों का उपचार चल रहा है और दो लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: More than 2,000 new cases of Kovid-19 in Gujarat for the first time

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे