लाइव न्यूज़ :

मुंबई में कोविड-19 से लगातार तीसरे दिन 20 से ज्यादा लोगों की मौत

By भाषा | Updated: July 2, 2021 21:50 IST

Open in App

मुंबई, दो जुलाई मुंबई में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 676 नये मामले आए जबकि संक्रमण से 27 लोगों की मौत हुई है। वहीं 546 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली है।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, शहर में अभी तक कुल 7,23,555 लोगों के संक्रमित होने और कोरोना वायरस संक्रमण से 15,499 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है।

गौरतलब है कि शहर में पिछले तीन दिनों से लगातार 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है। 30 जून को 25 जबकि एक जुलाई को 21 लोगों की मौत संक्रमण से हुई है।

शहर में बृहस्पतिवार (661) के मुकाबले नये मामलों (676) में भी कुछ वृद्धि हुई है।

बीएमसी के अनुसार, शहर में अभी तक कुल 6,97,140 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं जबकि 8,598 लोगों को फिलहाल कोविड-19 का इलाज चल रहा है।

स्थानीय निकाय के अनुसार, अभी तक शहर में कोविड-19 72,19,827 नमूनों की जांच की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह