लाइव न्यूज़ :

देश में शुक्रवार को कोविड-19रोधी टीके की 20 लाख से ज्यादा खुराकें दी गईं

By भाषा | Updated: March 13, 2021 14:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली,13मार्च स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए एक दिन पहले यानी शुक्रवार को 20 लाख से अधिक खुराकें लोगों को दी गई हैं। एक दिन में टीके की यह सर्वाधिक खुराक है।

देश में 16,39,663 लोगों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है, जिनमें स्वास्थ्य कर्मी (एचसीडब्ल्यू) और अग्रिम मोर्चे पर कार्यरत कर्मी(एफएलडब्ल्यू) शामिल हैं। इनमें से 4,13,874 लोगों को टीके की दूसरी खुराक भी दे दी गई है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘ भारत ने 16 जनवरी को शुरू हुए देशव्यापी टीकाकरण अभियान में एक अहम पड़ाव पार कर लिया है। टीकाकारण अभियान के 56वें दिन (12 मार्च) 30,561 सत्रों में टीके की 20 लाख से अधिक (20,53,537) खुराकें दी गईं।’’

बयान में कहा गया कि ये एक दिन में दी गई टीके की खुराक की सर्वाधिक संख्या है।

एक रिपोर्ट के अनुसार 4,82,314 सत्रों के माध्यम से टीकों की 2.82 करोड़ से अधिक (2,82,18,457) खुराक दी गई हैं।

बयान में कहा गया,‘‘इनमें 72,93,575 एचसीडब्ल्यू (पहली खुराक), 41,94,030 एचसीडब्ल्यू (दूसरी खुराक), 72,35,745 एफएलडब्ल्यू (पहली खुराक) और 9,48,923 एफएलडब्ल्यू (दूसरी खुराक), अन्य बीमारियों से पीड़ित 45 वर्ष से अधिक आयु वाले 12,54,468 लोगों को (पहली खुराक) और 60 वर्ष से अधिक आयु के 72,91,716 लोग शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह