लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में अब तक 1.99 करोड़ से ज्यादा लोगों ने टीके की खुराक ली

By भाषा | Updated: May 17, 2021 13:20 IST

Open in App

मुंबई, 17 मई महाराष्ट्र में रविवार को कुल 68,811 लोगों ने टीके की खुराक ली और इसके साथ ही राज्य में अब तक टीका लेने वालों की संख्या बढ़कर 1,99,85,407 हो गई। एक आधिकारिक बयान से सोमवार को यह जानकारी मिली।

बयान में बताया गया कि राज्य में अग्रिम मोर्चे पर काम करनेवाले अब तक 23,12,779 लोगों और 18,48,358 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगे हैं। इसमें टीके की पहली और दूसरी खुराक शामिल है।

बयान में यह भी बताया गया कि रविवार तक 18-44 आयु वर्ग के कुल 6,52,119 लोगों को टीके की पहली खुराक मिली है।

इसके अलावा 45 साल के या इससे अधिक उम्र के अब तक 1,51,72,151 लोगों को टीके की पहली और दूसरी खुराक मिली है।

राज्य स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि रविवार को महाराष्ट्र में संक्रमण की वजह से 974 लोगों की मौत हुई और यहां मृतकों की संख्या बढ़कर 81,486 हो गई। वहीं संक्रमण के 34,389 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 53,78,452 हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारत अधिक खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग