लाइव न्यूज़ :

राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों के पास 1.94 करोड़ से अधिक कोविड-19 टीके की खुराक उपलब्ध : केंद्र

By भाषा | Updated: May 18, 2021 21:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 मई राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के पास अब भी 1.94 करोड़ से अधिक कोविड-19 टीके की खुराक है, जबकि अगले तीन दिनों में उन्हें एक लाख टीके की आपूर्ति की जाएगी। यह जानकारी मंगलवार को केंद्र सरकार ने दी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अभी तक 20.78 करोड़ से अधिक टीके की खुराक उपलब्ध कराई गई है।

इसने कहा, ‘‘सरकार ने अभी तक राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों को 20.78 करोड़ टीके की खुराक मुहैया कराई है जो नि:शुल्क श्रेणी में और राज्यों द्वारा सीधे खरीद की श्रेणी में दी गई है। इसमें से बर्बादी सहित कुल उपभोग 18,83,47,432 खुराक (आज सुबह आठ बजे तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक) है।’’

मंत्रालय ने कहा, ‘‘राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों के पास 1.94 करोड़ से अधिक खुराक (1,94,57,458) उपलब्ध हैं। टीके की एक लाख खुराक अगले तीन दिनों में राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों को दी जाएंगी।’’

मंत्रालय ने बताया कि मई 2021 के दूसरे पखवाड़े (18 मई से 31 मई 2021) में राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों को 1.95 करोड़ खुराक नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

इसने कहा, ‘‘इसके अलावा 72.40 लाख खुराक राज्य, केंद्र शासित प्रदेश सीधे तौर पर खरीद सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?