लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में कोरोना वायरस संक्रमण के 19 हजार से अधिक नए मामले, केरल में बढ़ाया गया लॉकडाउन

By भाषा | Updated: June 7, 2021 21:50 IST

Open in App

चेन्नई/तिरुवनंतपुरम/बेंगलुरु/हैदराबाद, सात जून दक्षिण भारत के तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 19 हजार से अधिक मामले सामने आए और इस बीच केरल में लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

तमिलनाडु में सोमवार को संक्रमण के 19,448 नए मामले सामने आए तथा महामारी से 351 और मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 22,56,681 हो गए और मृतकों की संख्या 27,356 पर पहुंच गई।

चिकित्सा बुलेटिन के अनुसार अब तक 19,97,299 लोग ठीक हो चुके हैं और अभी 2,32,026 मरीज उपचाराधीन हैं। राजधानी चेन्नई में अब तक संक्रमण के 5,18,162 मामले सामने आए हैं और कोविड-19 से 7,516 मरीजों की मौत हो चुकी है।

इस बीच केरल में नौ जून को समाप्त होने वाले लॉकडाउन की अवधि 16 जून तक के लिए बढ़ा दी गई। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से सोमवार को बताया गया कि राज्य में संक्रमण की दर में वृद्धि के चलते यह निर्णय लिया गया।

केरल में पिछले एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 9,313 नए मामले सामने आए तथा महामारी से 221 और मरीजों की जान चली गई। राज्य में अब संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 26,12,370 हो गए हैं और मृतकों की संख्या 10,157 पर पहुंच गई है।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से यह भी कहा गया कि 12 जून और 13 जून को राज्य में “बेहद कड़े” प्रतिबंध लागू रहेंगे। सरकारी कार्यालय और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में 17 जून से 50 प्रतिशत क्षमता के साथ काम करने का निर्देश दिया गया है।

इस दौरान, कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 11,958 नए मामले सामने आए तथा कोविड-19 की चपेट में आकर 340 और लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। इसके साथ ही कुल मामले बढ़कर 27,07,481 हो गए और मृतकों की संख्या 31,920 पर पहुंच गई। सोमवार को सामने आए संक्रमण के 11,958 मामलों में से 1,992 मामले बेंगलुरु (शहर) के थे जहां कोविड-19 से 199 और मरीजों की मौत हो गई।

इस बीच तेलंगाना में कोरोना वायरस से 1,933 और लोग संक्रमित पाए गए तथा कोविड-19 से 16 और मरीजों की मौत हो गई। राज्य सरकार की ओर से सोमवार को शाम साढ़े पांच बजे जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू