लाइव न्यूज़ :

राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों के पास कोविड टीके की 1.89 करोड़ से अधिक अप्रयुक्त खुराकें उपलब्ध:सरकार

By भाषा | Updated: June 24, 2021 15:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 जून राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की 1.89 करोड़ से अधिक शेष एवं अप्रयुक्त खुराकें अब भी उपलब्ध हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रीय कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के नये संशोधित दिशा-निर्देशों पर अमल के पहले 72 घंटों में टीके की करीब दो करोड़ खुराकें लगाई गईं।

केंद्र ने भारत सरकार (मुफ्त माध्यम) और राज्यों द्वारा सीधी खरीद श्रेणी के माध्यम से राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को अब तक 30 करोड़ से अधिक (30,33,27,440) खुराकें उपलब्ध कराई हैं।

मंत्रालय ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक इनमें, बर्बाद हुए टीकों समेत, कुल 28,43,40,936 खुराकों का उपयोग हुआ है।

इसने कहा, “1.89 करोड़ से अधिक (1,89,86,504) शेष एवं अप्रयुक्त कोविड टीके की खुराकें अब भी देने के लिए राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध है। मंत्रालय ने कहा, “इसके अलावा, टीके की 21,05,010 से ज्यादा खुराकें भेजी जानी हैं और ये उन्हें अगले तीन दिन में प्राप्त हो जाएंगी।’’ केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण की गति एवं संभावनाओं को विस्तार देने के लिए प्रतिबद्ध है। कोविड-19 टीकाकरण के सार्वभौमिकरण का नया चरण 21 जून से शुरू हुआ है।

मंत्रालय ने कहा कि अधिक टीकों की उपलब्धता, राज्यों या केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा बेहतर योजना बनाने के लिए उनके पास टीके की उपलब्धता की अग्रिम जानकारी और टीका आपूर्ति श्रृंखला को सुव्यवस्थित कर टीकाकरण अभियान को बढ़ाया गया है।

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत, केंद्र राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके उपलब्ध करा उनका साथ दे रहा है।

कोविड-19 टीकाकरण अभियान के सार्वभौमिकरण के नये चरण में, केंद्र सरकार देश में टीका निर्माताओं द्वारा उत्पादित टीकों का 75 प्रतिशत खरीदेगी और राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों को मुफ्त में आपूर्ति करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे