लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना वायरस के 1800 से अधिक मामले, नौ की मौत

By भाषा | Updated: March 28, 2021 20:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 मार्च दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस के 1800 से अधिक मरीजों की पुष्टि हुई जो बीते साढ़े तीन महीने में एक दिन में आए सर्वाधिक मामले हैं। वहीं नौ संक्रमितों ने दम तोड़ दिया।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण के कुल मामले 6,57,715 पहुंच गए हैं जबकि 11,006 लोगों की वायरस के कारण मौत हो चुकी है।

विभाग ने बताया कि 6.39 लोग संक्रमण से मुक्त भी हो गए हैं।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल 13 दिसंबर को एक दिन में 1984 नए मामले आए थे।

शहर में शनिवार को 1558, शुक्रवार को 1534, बृहस्पतिवार को 1515, बुधवार को 1254 और मंगलवार को 1101 नए मामले आए थे।

विभाग के मुताबिक, नमूनों के संक्रमित आने की दर बढ़कर 2.35 प्रतिशत पहुंच गई है जो शनिवार को 1.70 फीसदी थी।

विभाग ने बुलेटिन में बताया है कि संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 7545 हो गई है जो शनिवार को 6625 थी।

बुलेटिन के मुताबिक, एक दिन पहले 79,936 नमूनों की जांच की गई है।

दिल्ली में घर में पृथक-वास में रह रहे लोगों की संख्या भी बढ़कर 4237 पहुंच गई है।

बुलेटिन में बताया गया है कि दिल्ली में शनिवार को निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या 1506 थी जो रविवार को बढ़कर 1710 पहुंच गई है।

दिल्ली में फरवरी में कोरोना वायरस के मामले कम होना शुरू हो गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह