लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में एएसएफ से 1,700 से अधिक सुअरों की मौत, बीमारी अब भी काबू से बाहर

By भाषा | Updated: May 7, 2021 12:45 IST

Open in App

आइजोल, सात मई मिजोरम में एक महीने में 1,700 से अधिक सुअरों की जान लेने वाले ‘अफ्रीकन स्वाइन फीवर’ (एएसएफ) को अब भी नियंत्रित नहीं किया जा सका है।

पशु पालन एवं पशु चिकित्सा विभाग के संयुक्त निदेशक (पशु स्वास्थ्य) डॉ. लालमिंगथंगा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह बीमारी अन्य इलाकों में फैल रही है जबकि इस बीमारी के केंद्र में रोज होने वाली मौतों में कुछ हफ्तों में गिरावट देखने को मिली है।

इससे पहले राज्य सरकार ने लुंगलेई जिले में लुंगसेन गांव और इलेक्ट्रिक वेंग, आइजोल में आर्म्ड वेंग और एडेनथर इलाकों, सेरचिप जिले में केतुम गांव और दक्षिण मिजोरम के सिआह शहर में वेपी-1 को इस बीमारी का केंद्र घोषित किया था।

लालमिंगथंगा ने बताया कि कुछ और इलाकों को इस बीमारी का केंद्र घोषित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि एएसएफ से 21 मार्च को बांग्लादेश सीमा के समीप लुंगसेन गांव में पहली मौत होने के बाद से अब तक कम से कम 1,728 सुअरों की मौत हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि इस बीमारी से 6.91 करोड़ रुपये का वित्तीय नुकसान हुआ है।

अधिकारी ने बताया कि सुअरों के नमूने जांच के लिए एकत्रित किए गए हैं। मौत की वजह का अभी पता नहीं चला है।

अधिकारियों ने बताया कि एएसएफ संक्रमण पड़ोसी देश बांग्लादेश और म्यांमा से आए सुअरों से होने का संदेह है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू