लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 17 हजार से अधिक नए मामले आए, 332 मौतें हुईं

By भाषा | Updated: May 8, 2021 17:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ मई दिल्ली में शनिवार को कोविड-19 से 332 और मौतें हुईं और संक्रमण के 17,364 नए मामले आए, जबकि लगातार तीसरे दिन संक्रमण दर 25 प्रतिशत से नीचे रही। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

एक स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, अब 87,907 मरीजों का इलाज चल रहा है और 12.03 लाख से अधिक लोग या तो ठीक हो गए हैं या पलायन कर गए हैं।

बुलेटिन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटों में 17,364 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13,10,231 हो गई।

बुलेटिन के अनुसार, संक्रमण दर 23.34 प्रतिशत रही, जो एक दिन पहले के 24.92 प्रतिशत की तुलना में कम है।

महानगर में 332 और लोगों की बीमारी से मौत होने के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 19,071 हो गई।

बुलेटिन के अनुसार, शहर में कोरोना वायरस रोगियों के लिए 22,289 अस्पताल के बेड में से केवल 2,451 खाली हैं। 49,865 मरीज गृह पृथकवास में हैं और निरूद्ध क्षेत्रों की संख्या बढ़कर 51,338 हो गई है।

शुक्रवार को 79,800 लोगों को टीका लगाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए