लाइव न्यूज़ :

सीबीएसई की कक्षा 10वीं के 16,000 से ज्यादा छात्रों को अब भी नतीजे का इंतजार

By भाषा | Updated: August 3, 2021 20:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अगस्त केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के मुताबिक 10वीं कक्षा के 16,000 से ज्यादा छात्रों को अपने परिणाम का इंतजार करना होगा क्योंकि उनके अंकों को जोड़ने की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है।

सीबीएसई ने मंगलवार को कक्षा 10वीं के लिए परिणाम की घोषणा कर दी। हालांकि 16,639 छात्र-छात्राओं के परिणाम घोषित नहीं किए गए हैं। सीबीएसई ने उनके परिणाम के लिए कोई समय-सीमा नहीं बतायी है।

बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘या तो इन छात्रों के कुछ विषयों के अंकों के संबंध में आंकड़े उपलब्ध नहीं थे या स्कूलों द्वारा गणना में कुछ त्रुटियां थीं जिससे परिणाम तैयार करने के लिए पोर्टल पर दर्ज नहीं हो पाया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘स्कूलों को छात्रों के अंक फिर से भेजने के लिए कहा गया है और उनका परिणाम जल्द ही घोषित किया जाएगा।’’

कोविड-19 की दूसरी खतरनाक लहर के कारण बोर्ड की परीक्षाएं इस साल रद्द कर दी गईं थी। परिणाम एक वैकल्पिक मूल्यांकन नीति के आधार पर घोषित किए गए हैं। कक्षा 10वीं के 16,000 से ज्यादा छात्रों को जहां अपने परिणाम का इंतजार है वहीं सीबीएसई ने पिछले सप्ताह 12वीं के करीब 65,000 छात्रों के परिणाम भी रोक दिए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा